ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मोबाइल पर गेम खेल रहे युवक पर रॉड और चाकू से हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार

मोबाइल पर गेम खेलने की दीवानगी रायपुर के एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुई। गेम खेल रहे युवक पर बदमाशों ने चाकू और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। मामला संतोषी नगर इलाके के बाजार से जुड़ा हुआ है। जहां रविवार को मोहम्मद शरीफ अपने दोस्त शहबाज के साथ बैठकर मोबाइल पर लूडो खेल रहा था। इस बीच इनका पुराना परिचित साजन खान उर्फ आफताब वहां पहुंच गया। इसके साथ एक नाबालिग साथी भी था। ये लड़के लूडो खेलने को लेकर बहस करने लगे।

शरीफ और शाहबाज पर रौब झाड़ते हुए साजन खान उर्फ आफताब ने कहा कि, यहां से चले जाओ दूसरी जगह जाकर लूडो खेलो। मोबाइल पर पासा पलटा रहे शरीफ ने कह दिया बाद में चला जाऊंगा। इसी बात पर दोनों गुटों में झड़प शुरू हो गई। साजन उर्फ आफताब ने शरीफ और शहबाज को पीटना शुरू कर दिया। उसने पहले तो लोहे की रॉड मारी फिर उसके बाद अपने पास रखे चाकू से शरीफ के सीने पर वार कर दिया। जमीन पर खून बिखर गया यह देखकर साजन वहां से भाग गया ।

शहबाज ने शरीफ के घर वालों को खबर दी और गंभीर हालत में युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद कॉलोनी में ही छिपे साजन खान और उसके एक नाबालिग साथी को पुलिस ने सोमवार को पकड़ लिया है। इनके पास से लोहे की रॉड और चाकू भी बरामद हुए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.