ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बंगाल: सांसद अर्जुन सिंह पर फेंके गए पत्थर, कोलकाता के पास भाजपा और TMC समर्थकों में झड़प

बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह पर कथित तौर पर पत्थर फेंके जाने के बाद रविवार को कोलकाता के पास भाटपारा में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने बताया कि जब यह घटना हुई सांसद नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में रखे गए एक कार्यक्रम में शामिल हो रहे थे। उन्होंने बताया कि उत्तर 24 परगना जिले में सियासी घमासान के  बीच हुई झड़पों में पुलिस के एक वाहन समेत दो कार क्षतिग्रस्त हुईं।

पुलिस सह-आयुक्त ध्रुव ज्योति डे ने कहा कि भाजपा सांसद को निकालकर उनके आवास पर सुरक्षित पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पुलिस का एक बड़ा दस्ता मौके पर तैनात था। पुलिस ने बताया कि शनिवार रात को, पास के पनीहाटी इलाके में बीटी रोड पर TMC पार्टी कार्यालय में बम फेंके गए थे। उन्होंने बताया कि दोनों घटनाओं की जांच की जा रही है और फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.