ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बुढ़नपुर में 3 युवकों ने हाथों पर चाकू से वार कर छीना कैश बैग

पंचकूला: घायल लक्ष्मी नारायण को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया।हरियाणा के पंचकूला में सेक्टर 16 स्थित बुढ़नपुर में सोमवार को दिनदहाड़े कैश कलेक्शन एजेंट को चाकू मारकर 15 लाख रुपए लूट लिए। पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। घायल एजेंट को इलाज के लिए सेक्टर 6 स्थित नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया है।लूटपाट की वारदात के बाद मौके पर पूछताछ में लगी पुलिस।प्राप्त जानकारी के अनुसार नया गांव निवासी लक्ष्मी नारायण एक कंपनी में कैश कलेक्शन का काम करता है। सोमवार सुबह कलेक्शन करने के लिए बुढ़नपुर पहुंचा था। दोपहर को वह तकरीबन 15 लाख रुपए का कलेक्शन करके वापस जा रहा था। उसी दौरान उसे एक फोन आ गया। उसने फोन पर बात करने के लिए बाइक रोक ली।कार्रवाई करती पंचकूला पुलिस।इसी दौरान तभी 3 लड़के आए और उससे रुपए का बैग छीनने लगे। लक्ष्मी नारायण ने बैग नहीं छोड़ा तो एक युवक ने उस पर चाकू से वार किया। बदमाश उसके दोनों हाथों पर चाकू से वार कर बैग लूट कर फरार हो गए। बैग में करीब 15 लाख रुपए कैश बताया जा रहा है। यह 2 दिन की कलेक्शन की राशि थी। रविवार को ऑफिस बंद होता है। इसलिए दुकानों से 2 दिन का कैश सोमवार को लिया गया। सेक्टर 14 थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम लुटेरों की तलाश में जुट गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.