लोडर टेंपो की चपेट में आया मासूम
आगरा। एत्माद्दौला क्षेत्र के प्रकाश नगर में सोमवार को चार वर्षीय अंशू अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी वहां पहुंचे एक लोड टेंपो ने बालक काे चपेट में ले लिया। बालक की दुर्घनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने टेंपो को रोककर चालक को पकड़ लिया। इसके बाद चालक को पुलिस को सौंप दिया।दुर्घटना सुबह 11 बजे हुई। अंशू अपने घर के बाहर ही खेल रहा था। तभी आरओ प्लांट से पानी टेंपो में लेकर चालक वहां पहुंचा। रास्ते में खेल रहा बालक टेंपो की चपेट में आ गया। इसके बाद आसपास के लोग पहुंच गए। बालक की मृत्यु से घर में कोहराम मच गया। टेंपो चालक को लेकर लोगों में आक्रोश था। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ लिया। उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। टेंपो चालक भी आसपास का ही रहने वाला है। इसलिए कुछ स्थानीय लोगों ने आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत करा दिया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.