PayU ने कैंसिल किया BillDesk का अधिग्रहण
PayU ने बिलडेस्क से साथ हुई अधिग्रहण की डील कैंसिल कर दी है। PayU की मालिक प्रोसस एनवी ने भारतीय भुगतान कंपनी बिलडेस्क का अधिग्रहण करने के लिए 4.7 अरब डॉलर का सौदा यह कहते हुए रद कर दिया है कि कुछ शर्तों को पूरा नहीं किया गया है।
दक्षिण अफ्रीकी बहुराष्ट्रीय कंपनी नैस्पर की वैश्विक निवेश शाखा प्रोसस के इस फैसले से भारतीय फिनटेक बाजार में बिलडेस्क के प्रसार को धक्का लगा है। पिछले साल 31 अगस्त को पेमेंट गेटवे पेयू ने भारत के तेजी से बढ़ते फिनटेक क्षेत्र में अपने कारोबार विस्तार करने के लिए नकद सौदे में बिलडेस्क के अधिग्रहण की घोषणा की थी।
प्रोसस ने एक बयान में कहा है कि यह लेन-देन भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की मंजूरी सहित विभिन्न शर्तों के अधीन था। पेयू ने 5 सितंबर, 2022 को सीसीआई की मंजूरी हासिल कर ली, लेकिन कुछ शर्तों को 30 सितंबर, 2022 की डेड लाइन तक पूरी नहीं किया। इसका मतलब यह हुआ कि डील पूरी नहीं और इस वजह से समझौता अपनी शर्तों के अनुसार ऑटोमैटिक खत्म हो गया है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.