ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ऐसे भी आ सकती है मौत! भाई की शादी में डांस करते-करते गिरा युवक, पल भर में निकली जान

बैतूल: मध्य प्रदेश के बैतूल में एक युवक की डांस करते-करते मौत हो गई। युवक की मौत का वीडियो भी सामने आया है। दरअसल, युवक के बड़े भाई की शादी थी और वह डांस करते करते डांस फ्लोर पर गिर गया। वहां मौजूद युवक के दोस्त उसकी वीडियो बना रहे थे जब युवक गिरा उनको लगा कि यह भी डांस का ही हिस्सा है। लेकिन जब वह नहीं उठा तो वे उसे देखने गए लेकिन तब तक युवक की जान निकल चुकी थी। डॉक्टर के अनुसार कार्डिएक अरेस्ट की वजह से अंतलाल की मौत हुई है। फिलहाल पीएम रिपोर्ट का इंतजार है उसके बाद ही मौत के असली वजह सामने आ पाएगी।

जानकारी के मुताबिकस जहां शाहपुर इलाके के खाली जामुन ढाना में सोनू कुमरे की शादी की रिसेप्शन पार्टी थी। डीजे पर एक चुम्मा तू मुझको उधार दे दे गाना बज रहा था और दूल्हे का चचेरा भाई 30 साल का अंतलाल उइके मस्ती में झूम रहा था। लेकिन तभी वह डांस करते करते गिर गया। सभी को लगा कि वह मजाक कर रहा है। दोस्त उसके मुंह में गुब्बारे लगाकर उसे उठाते रहे थे, लेकिन वह नहीं उठा। इस पर दोस्तों ने कहा- उठ जा बहुत नाटक हो गया, लेकिन वह फिर भी नहीं उठा। इसके बाद अंतलाल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब कर उसकी मौत हो चुकी थी। खुशी का माहौल गम में बदल गया। वह 3 बहनों में इकलौता भाई था। उसकी 5 साल की बेटी भी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.