ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मां वैष्णो के दरबार में पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कटड़ा में माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे हैं। उनके साथ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद हैं। इस दौरान मां भगवती से उन्होंने शांति और समृद्धि की कामना करेंगे। अमित शाह आज राजोरी में 11 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। राजोरी में जनसभा स्थल पर दूर-दूर से लोग पहुंचना शुरू हो गए हैं।अमित शाह मंगलवार को जम्मू को 1900 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का तोहफा देंगे। गृह मंत्री जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार की शाम जम्मू पहुंचे हैं। यहां पहुंचने के साथ ही राजभवन में उन्होंने कई प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात कर उनकी बातें सुनीं।गृह मंत्री के दौरे पर अधिकारियों ने यातायात एडवाइजरी जारी की है। यातायात पुलिस कार्यालय ग्रामीण जम्मू की तरफ से जारी एडवाइजरी के अनुसार पुंछ, सुरनकोट, मेंढर और मंजाकोट मार्गों से चलने वाले वाहनों को यात्रा मैदान पर उतारा जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.