ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मां-बेटी-बेटे पर एसिड अटैक, 5 दिन बाद भी दर्ज नहीं हुई FIR

बिहार: रोहतास के बिक्रमगंज में एक ही परिवार के 3 लोगों पर एसिड अटैक किया गया है। एसिड अटैक में मां, बेटी और बेटा बुरी तरह जल गए हैं। पूरा मामला जिले के बिक्रमगंज प्रखण्ड क्षेत्र के शिवपुर गांव का है। पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस उन्हें धमकी दे रही है। उनका आरोप है कि पुलिस ने उन्हें प्रेस को जानकारी देने पर फंसाने की धमकी भी दी है। वहीं घटना के पांच दिन बाद भी अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।
घटना 29 सितंबर की रात 9 बजे की है। शिवपुर गांव में भुल्लु शाह के घर में घुस कर मां, बेटे और बेटी पर तेजाब फेंक दिया और इसके बाद आरोपी बाइक से भाग निकले। एसिड अटैक में भुल्लु की पत्नी कांति देवी 35 साल, बेटा रितेश कुमार 14 साल एवं बेटी नेहा 11 साल घायल हो गए। आनन-फानन में परिजन उन्हें अनुमण्डलीय अस्पताल बिक्रमगंज ले गए, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद रेफर कर दिया। अभी उनका इलाज एनएमसीएच में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार एसिड अटैक में मां और बेटी बुरी तरह जली हैं जबकि बेटा आंशिक रूप से जला है।
वही घटना के पांच दिन बाद भी बिक्रमगंज थाने प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। अनुमण्डलीय अस्पताल, बिक्रमगंज के प्रिसक्रिप्शन पर साफ-साफ एसिड अटैक लिखा हुआ है। इस संबंध में बिक्रमगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि 29 सितंबर की रात की घटना है। तीनों घायलों को अनुमण्डलीय अस्पताल से रेफर कर दिया गया था, पुलिस जब अस्पताल में पहुंची तो फर्द बयान नहीं हो सका।
यह पूछे जाने पर कि अब तक फर्द बयान क्यों नहीं हुआ, तो थानाध्यक्ष ने कहा कि यह जानकारी नहीं थी, कि उनका इलाज कहां चल रहा है। अब जानकारी हुई है तो फर्द बयान लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। वही इस बात से थानाध्यक्ष ने इंकार किया है कि पुलिस ने पीड़ित परिवार को कोई धमकी दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.