हिसार की DC ने लेटर लिख बताई थी अनियमितताएं; जांच में नहीं हुआ शामिल
पानीपत: हरियाणा के पानीपत में पत्ती राजपूतान के पटवारी कुलदीप भटनागर को सस्पेंड कर दिया गया है। डीसी सुशील सारवान ने पटवारी पर यह कार्रवाई की है। मामला हिसार से जुड़ा हुआ है। दरअसल, करीब 10 दिन पहले हिसार की तत्कालीन डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने पानीपत DC के नाम एक चिट्ठी लिखी थी।जिसमें उन्होंने पटवारी कुलदीप की अनियमितताएं, लापरवाही, अनुशासनहीनता के बारे में बताया था। इसी चिट्ठी पर जांच व कार्रवाई करते हुए पटवारी को सस्पेंड कर दिया गया है। इस बारे में डीसी सुशील सारवान ने कहा कि हिसार के मामले में यह कार्रवाई की गई है।चिट्ठी में लिखा था कि अनुशासनहीन है कुलदीपमिली जानकारी के अनुसार चिट्ठी में लिखा था कि कुलदीप हिसार से करीब 3 माह पहले ट्रांसफर हुआ है। पटवारी को किसी मामले में हिसार में विभागीय जांच में शामिल होने के लिए कई बार पत्राचार किया जा चुका है। फोन पर भी संपर्क हो चुका है।इसके बावजूद भी वह कभी भी हिसार जांच में शामिल नहीं हुआ है। जिससे उसने विभागीय अनुशासनहीनता का परिचय दिया है। चिट्ठी में लिखा है कि सरकारी कर्मचारी का लापरवाह, अनुशासनहीन होना किसी सूरत में सहन योग्य नहीं है। इसलिए इस मामले पर संज्ञान लेते हुए पटवारी पर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाए।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.