ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चौरई के मुआरी में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ हादसा, गोताखोर कर रहे सर्चिंग, अब तक नहीं लगा सुराग

छिंदवाड़ा: चौरई के ग्राम मुआरी में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक युवक पेंच नदी में बह गया, जिसका कोई सुराग नहीं लग पाया है , लगातार गोताखोर और पुलिस का रेस्क्यू दल तेज बहाव में बह युवक की तलाश में जुट गए है। चौरई थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा के मुताबिक चौरई क्षेत्र के ग्राम मुआरी में सार्वजनिक पंडाल की दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पेंच नदी में युवक के बहने की घटना सामने आई है ।घटना की जानकारी लगते ही ग्रामीणों एवं मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर पेंच नदी में बहे युवक की सर्चिंग प्रारंभ की है । लेकिन घटना के 24 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी युवक का अब तक पता नहीं चल पाया है युवक की सर्चिंग मछुआरे एवं गोताखोरों के द्वारा की जा रही है।दरअसल युवक अजय वर्मा पिता विष्णु वर्मा प्रतिमा विसर्जन करने के लिए दोस्तों के साथ पेंच नदी गया हुआ था । तभी वह अचानक गहराई में चला गया जिससे पानी के भवर में बहने लगा मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं बच पाया।इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है हालांकि अभी भी युवक का कोई सुराग नहीं लगा है वही युवक को ढूंढने के मामले में प्रशासनिक अधिकारियो की शिथिलता के चलते ग्रामीणों में आक्रोश है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.