ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अभा क्षत्रिय महासभा के दशहरा चल समारोह में युवतियों ने किया शस्त्र प्रदर्शन

शिवपुरी-शहर में दशहरे के अवसर पर निकाले गए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के दशहरा चल समारोह में समाज की युवतियों के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए शस्त्रों का प्रदर्शन किया गया। जिसमें लाठी, तलवार और बंदूक चलाने का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज बन्धुजन मौजूद रहे। यहां घोड़े, चार पहिया वाहन सहित पैदल राहगीरों में सैकड़ों की संख्या में क्षत्रिय महिला-पुरूषों ने अपनी सामाजिक संगठन को प्रदर्शित करते हुए चल समारोह में भाग लिया। यह चल समारोह श्रीचिंताहरण मंदिर से शुरू होकर पुरानी शिवपुरी, सुभाषपार्क, काली माता मंदिर से होकर झांसी तिराहा से गुरूद्वारा, माधवचौक चौराहा कोर्ट रोड़, अस्पताल चौराहा, अग्रसने चौक से होकर ठाकुरबाबा मंदिर पहुँचा। जहां सामूहिक रूप से समस्त क्षत्रिय बन्धुओं ने दशहरा मिलन कार्यक्रम में भाग लेकर एक-दूसरे को बधाई शुभकामनाऐं दी और सामूहिक शस्त्र पूजन भी किया गया। इस दौरान समाज के वरिष्ठजनों ने अपने विचार भी व्यक्त किए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.