बाइक सवार युवक की मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा
हाथरस: हाथरस के नगला डांडा के पास गुरुवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गम्भीर होने पर उसे अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।दिनेश पुत्र तालेबर सिंह निवासी गांव नगला बाइक से खाद लेकर घर लौट रहा था। बाइक सवार गांव नगला डांडा के समीप पहुंचा तभी पीछे से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। युवक को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शवअलीगढ़ ले जाते समय युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.