ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सेना में अग्निवीर योजना के तहत युवाओं की भर्ती की प्रक्रिया आज से शुरू

सागर । सेना में अग्निवीर योजना के तहत युवाओं की भर्ती की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई। सागर शहर में यह प्रक्रिया 07 से 20 अक्टूबर तक चलेगी। पहले दिन हजारों युवा सागर पहुंचे, जिससे आयोजन स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। भर्ती रैली में शामिल होने बाल युवाओं में काफी उत्साह नजर आया। जिले में 2 दिनों से हो रही लगातार बारिश के बाद मौसम में ठंडक बनी हुई है लेकिन युवाओं में ठंड का कोई असर नजर नहीं आया। अधिकांश युवाओं ने बनियान एवं हाफ पेंट में चयनित होने के लिए कड़ी मशक्कत की और कागजी दस्तावेज सत्‍यापन सहित अन्य प्रक्रिया पूरी की। कलेक्टर दीपक आर्य, एसपी तरुण नायक ने इंजीनियरिंग कालेज पहुंचकर सेना भर्ती की तैयारियों का जायजा लिया। भर्ती रैली में पहले दिन 6 हजार से अधिक युवा शामिल हो रहे है। कर्नल संतोष कुमार ने बताया कि पहले दिन सागर और श्योपुर के युवा रैली में भाग लेंगे। भर्ती रैली गुरुवार रात 12.01 से शुरू हो गई जो लगातार चलती रहेगी। अग्निवीर भर्ती रैली परीक्षा पुलिस बल तैनात किया गया है।

प्रवेश द्वार पर जांच के बाद एंट्री
शासकीय इंजीनियरिंग कालेज के मुख्य द्वार से लेकर रैली में चिन्हित किए गए स्थानों का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। उन्होंने प्रवेश द्वार पर अभ्यार्थियों के सामान की जांच, स्थान, सामग्री जमा स्थान, अभ्यर्थियों की दौड़ स्थल, दस्तावेजों की जांच स्थल, चिकित्सा, पार्किंग और अधिकारी व कर्मचारियों के आवासीय स्थलों की व्यवस्थाएं देखीं। भर्ती रैली में शामिल होने वाली युवाओं की प्रवेश द्वार पर जांच की जा रही है। इसके बाद युवाओं को भर्ती स्थल पर एंट्री दी गई। पुलिस अधीक्षक तरुण नायक ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिए कि प्रवेश द्वार से लेकर पूरे परिसर में पुलिस तैनात रहे। रैली स्थल पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। रैली स्थल पर प्रशासन व फ़ौज द्वारा जारी किए गए प्रवेश पत्र के आधार पर ही प्रवेश दिया जाएगा।
इन जिलों के युवा शामिल
अग्निवीर भर्ती रैली परीक्षा में प्रदेश के 14 जिलों के युवा हिस्सा लेंगे। इसमें ग्वालियर, भिंड, मुरैना, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, दमोह, छतरपुर एवं सागर जिले के 73 हजार से अधिक युवा शामिल होने के लिए सागर पहुंच रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.