नर्मदापुरम के शिवपुर में धरने पर बैठे कांग्रेसी और ग्रामीण, दुकान हटाने पर बनी सहमति
नर्मदापुरम/शिवपुर: नर्मदापुरम के शिवपुर में शराब दुकान हटाने को लेकर शुक्रवार को कांग्रेसियों ने धरना दिया। करीब दो से तीन घंटे तक कांग्रेसी ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे रहे। धरना-प्रदर्शन की सूचना पर एसडीएम, एसडीओपी सौम्या अग्रवाल, नायब तहसीलदार ललित सोनी समेत राजस्व और आबकारी अमले को लेकर शिवपुर पहुंचे। धरना दे रहे कांग्रेसियों ने कहा कि स्कूल मार्ग से शराब की दुकान को हटाया जाएं। पूर्व में भी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवपुर मार्ग और रहवासी इलाका वार्ड क्रमांक 19/20 से शराब दुकान हटाने के लिए कहा था। लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है। युवा कांग्रेस विधानसभा महासचिव सिवनी मालवा दुर्गेश बैरागी के नेतृत्व में शिवपुर शराब दुकान के सामने अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन दिया गया। धरना के दौरान लाइसेंसी ठेकेदार ने दुकान कुछ दिन में परिवर्तित करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद धरने का समापन हुआ।धरने में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव राधेश्याम पटेल, जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष जितेंद्र सोलंकी, मप्र किसान कांग्रेस महासचिव कमल रघुवंशी, सिवनी मालवा ब्लॉक अध्यक्ष विजय पटेल, शिवपुर ब्लाॅक अध्यक्ष मनीष देवड़ा, कांग्रेस नेता राजेश यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरुण धोकल, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रिंकू राजपूत, NSUI नगर अध्यक्ष नेहांक यादव, नर्मदापुरम छात्र नेता मोहित यादव एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.