ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नालंदा जहरीली शराब कांड: मुख्य आरोपी सुनीता देवी और बेटा सूरज समेत 7 लोग गिरफ्तार

पटना/नालंदा: नालंदा जहरीली शराब कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले की मुख्य आरोपी सुनीता देवी उर्फ सुनीता मैडम और उसका पुत्र सूरज कुमार समेत 7 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार अब तक इस मामले में कुल 13 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। आपको बता दें कि जहरीली शराब कांड में 13 लोगों की मौत हुई थी। जबकि कई इलाजरत हैं।मिली जानकारी के अनुसार, नालंदा जिला मुख्यालय बिहार शरीफ के सोहसराय थाना क्षेत्र में बीते 15 जनवरी को हुए जहरीली शराब कांड में 13 लोगों की मौत हुई थी। इस मामले में पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा के निर्देश पर एसआईटी टीम गठित कर मुख्य अभियुक्त सुनिता मैडम सहित 7 लोगों को गिरफ्तार कर बड़ी सफ़लता हासिल की है। इस मामले में कुल 6 मामले दर्ज किए गए थे। इस कांड के बाद पुलिस लगातार जिले के विभिन्न क्षेत्रों से छापेमारी अभियान चला भारी मात्रा में देसी, विदेशी शराब के साथ शराब बनाने का उपकरण बरामद किया है।इन सभी मामलों को लेकर पुलिस लगातार जिले एवं उसके बाहर पटना और झारखंड में छापेमारी कर सफलता हासिल की है। इन गिरफ्तार अभियुक्तों में सुनिता देवी उर्फ लमकी उर्फ मैडम पति गौतम प्रसाद, मीना देवी उर्फ बुढ़िया पति स्व. लाला पासवान, संटू कुमार उर्फ राम पिता सुनील राम, सूरज कुमार पिता गौतम प्रसाद, डिंपल कुमार पिता कृष्णकांत चौधरी, सौरभ कुमार पिता अवधेश कुमार, संतोष चौधरी पिता महेश चौधरी शामिल हैं। बता दें कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा में शनिवार से अबतक कई लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। वहीं, मिली जानकारी के अनुसार, जहरीली शराब से और ज्यादा मौतें हुई हैं। दूसरे जगह प्रशासन को सूचना दिए बगैर ही उनका दाह संस्कार भी कर दिया। शहर के छोटी पहाड़ी में हुए शराब कांड पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इस घटना के बाद सुनीता देवी समेत अन्य आरोपी फरार हो गये थे।बता दें कि न्यायालय के आदेशानुसार नालंदा जहरीली शराब कांड के फरार सात अभियुक्तों के घर पर पुलिस ने कुर्की का इश्तेहार चिपकाया था। पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम उसकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी। वहीं छोटी पहाड़ी में राजस्व विभाग के द्वारा घरों का सर्वे भी किया जा रहा है। अवैध घरों को तोड़ा जाएगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.