ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चुनाव से पहले पीएम मोदी गुजरात को देंगे 14,500 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

पीएम नरेन्द्र मोदी गुजरात चुनाव से पहले राज्य का 3 दिवसीय दौरा करने जा रहे हैं। पीएम इस दौरान पांच जिलों में कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इन कार्यक्रमों में पीएम एक बार फिर राज्य को हजारों करोड़ की सौगात देंगे। पीएम 9 से 11 अक्टूबर को गुजरात का दौरा करेंगे। पीएम 9 अक्तूबर को दोपहर में गुजरात पहुंचेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री ने सितंबर में राज्य का दौरा किया था। पीएम अपने दौरे की शुरुआत मेहसाणा से करेंगे। वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पीएम दूधसागर डेयरी के पाउडर प्लांट का भी शुभारंभ करेंगे।
इसके बाद पीएम 11 अक्तूबर को भी विकास कार्यों की शुरुआत करेंगे। वह राज्य में 14,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ वे मोढेरा को भारत का पहला 24×7 सौर ऊर्जा संचालित गांव घोषित करेंगे। अहमदाबाद में सिविल अस्पताल परिसर में 712 करोड़ की स्वास्थ्य सुविधाओं का भी पीएम लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री किडनी रिसर्च सेंटर में 408 करोड़ की लागत से बने अस्पताल का लोकार्पण करेंगे। बाद में पीएम मेडिसिटी में 140 करोड़ की लागत से बने GCRI के नए भवन का भी लोकार्पण करेंगे।
पीएम 10 अक्तूबर को जामनगर सौनी योजना का शुभारंभ करेंगे। वे जामनगर में सौराष्ट्र नर्मदा अवतरण इरिगेशन योजना का लोकार्पण करेंगे। इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री ने सौराष्ट्र के शुष्क क्षेत्र को सिंचाई जल तथा नागरिकों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति करने का संकल्प कई सालों पहले लिया था। अब इस योजना को साकार किया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.