गैस रिफिलिंग के दौरान सिलेंडर में विस्फोट, 4 जिंदा जले,16 झुलसे
राजस्थान के जोधपुर शहर में गैस रिफिलिंग के दौरान एक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। हादसे में तीन बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। 16 गंभीर रूप से घायल हैं। धमाके की आवाज सुनकर आसपास की कॉलोनियों में भी लोग दहल गए। कलेक्टर हिमांशु गुप्ता के अनुसार मामला करीब तीन बजे का है। इसके बाद कीर्ति नगर इलाके में गैस का रिसाव हुआ। कुछ ही देर में विस्फोट हो गया। आसपास कॉलोनी में खड़ी गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गई। हादसे में मरने वालों में निकू , विक्की , कोमल और सुरेश शामिल है। वहीं 16 लोग घायल हुए हैं। आठ लोग करीब 80 प्रतिशत तक झुलसे हैं। जांच में पता चला कि जिस घर में रिफिलिंग हो रही थी, वह कोजाराम लोहार का है। कोजाराम का बेटा गैस रिफिलिंग का काम करता है। इस समय पता नहीं चला है कि हादसा किस वजह से हुआ। अंदेशा है कि रिफिलिंग के दौरान ही ब्लास्ट हुआ है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि स्थानीय प्रशासन से घटना की जानकारी ली गई है। घायलों के इलाज के दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.