ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

टीआई सत्य प्रकाश सक्सेना सहित 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड

रायसेन जिले के बाड़ी थाने के स्टाफ के 4 पुलिसकर्मियों को गांजे का झूठा मामला बनाये जाने और 2 लाख रुपये रिश्वत मांगे जाने की शिकायत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से होने के बाद पुलिस कप्तान विकास कुमार सहवाल ने बाड़ी थाने के टीआई सत्य प्रकाश सक्सेना सहित 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। मामला हाईप्रोफाइल बताया जा रहा है आवेदक ने सीधे मुख्यमंत्री को अपनी शिकायत पहुंचाई जिस पर ये एक्शन हुआ है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के बेहद करीबी भगवत सिंह चौहान के बेटे पर बाड़ी पुलिस ने बीते माह गांजे का केस बनाया था। इसके बाद बाड़ी थाने की पुलिस ने 2 लाख रुपये का दबाव बनाया। बताया जा रहा है कि भगवत सिंह चौहान क्षेत्र के अनेक भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री से मिले थे और उन्हें पूरी वस्तुस्थिति बताई थी कि किस तरह से बाड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर 2 लाख की मांग की है। लेनदेन सम्बन्धी प्रमाण भी इन सभी के द्वारा मुख्यमंत्री को बताए गए। सीएम ने मामले में नाराजगी व्यक्त करते हुए डीआईजी होशंगाबाद जगत सिंह राजपूत को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। डीआईजी के निर्देश पर शनिवार शाम को रायसेन पुलिस अधीक्षक विकास सहवाल ने टीआई सहित पांचों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। सीएम हाउस तक मामला जाने और इतनी बड़ी कार्रवाई होने के बाद से जिले की पुलिस में हड़कंप है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.