तंगी से छुटकारा पाने के लिए घर लाएं ये चीजें
बेहतर लाइफ जीने के लिए वह पैसे इस कदर बचाता है कि अपनी सेहत तक दाव में लगा देता है। हालांकि, जरूरी नहीं है कि हर व्यक्ति इन चीजों में सफल हो। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में दोष होने के कारण भी धन हानि का सामना करना पड़ता है। इसी कारण व्यक्ति चाहे जितनी मेहनत कर लें। लेकिन उसे मनचाही सफलता और धन लाभ नहीं मिलता है।
भगवान गणेश की तस्वीर : वास्तु शास्त्र के अनुसार, मुख्य द्वार के दोनों ओर भगवान गणेश की तस्वीरें लगाएं। आप चाहे तो मूर्ति भी रख सकते हैं। ऐसा करने से घर का वास्तु दोष कम होता है, जिससे सुख और समृद्धि आती है।
तुलसी का पौधा : वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी का पौधा धन और समृद्धि का प्रतीक है। इसलिए तुलसी का पौधा घर की ईशान कोण में लगाना चाहिए। यह शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा अधिक बढ़ जाती है। इससे घर में धन का आगमन होगा।
कुबेर यंत्र : भगवान कुबेर को धन और समृद्धि का देवता माना जाता हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का उत्तर, ईशान कोण के स्वामी भगवान कुबेर होते हैं। इसलिए इस दिशा में शौचालय, जूते की रैक या भारी फर्नीचर जैसी चीजें नहीं रखनी चाहिए। इससे नकारात्मक एनर्जी बढ़ती है। समृद्धि के लिए उत्तर की दीवार में कुबेर यंत्र लगाना चाहिए।
तिजोरी : वास्तु के अनुसार, घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में पैसों के अलावा सभी कीमती सामान और महत्वपूर्ण दस्तावेज रखें। इसके साथ ही घर या ऑफिस में तिजोरी को इस तरह रखें कि उसका दरवाजा उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा की ओर खुलें। ऐसा करने से पैसों की तंगी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है।
रोजाना मंदिर में जलाएं दीपक : वास्तु के अनुसार, घर के मंदिर में रोज सुबह-शाम दीपक जलाएं। ऐसा करना घर के वातावरण को शुद्ध बनाने में सहायक होता है। मंदिर में देवी लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति रखना भी याद रखें। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.