2 नक्सलियों के साथ कांग्रेस नेता गिरफ्तार…
छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य तेलंगाना में 2 महिला नक्सलियों के साथ छत्तीसगढ़ के एक कांग्रेसी नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। कांग्रेसी नेता बीजापुर जिले के भोपालपट्टनम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का महामंत्री बताया जा रहा है। ये दोनो महिला नक्सली को इलाज करवाने तेलंगाना के वारंगल लेकर जा रहा था। इसी बीच पुलिस ने हनमाकोंडा के पास तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के हवाले से खबर निकलकर सामने आई है। फिलहाल इस मामले की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.