ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नाश्ते में बनाएं आलू-गोभी की टिक्की, जानें रेसिपी…

मौसम जब सुहावना होता है, तो मन कुछ स्पेशल खाने का करने लगता है। ऐसे में आप घर पर कुछ स्पेशल बना सकते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कि आप कैसे आलू-गोभी की टिक्की बना सकते हैं। जी हां, आलू-गोभी की सब्जी तो आपने कई बार खाई होगी लेकिन आलू-गोभी की टिक्की खाने का मजा ही कुछ और है। यह काफी पौष्टिक भी होती है। आइए, जानते हैं कि कैसे बनाएं-
सामग्री-
आलू- 4
गोभी-एक
बेसन-दो कटोरी
तेल- आधा कटोरी
अजवाइन-एक चुटकी
कॉर्नफ्लोर-आधा चम्मच
हल्दी-आधा चम्मच
नमक-आधा चम्मच
मिर्च-आधा चम्मच
आलू-गोभी टिक्की बनाने की विधि-
सबसे पहले आलू और गोभी को उबाल लें। अब इसे एक बाउल में मैश कर लें। अब इसमें अजवाइन, हल्दी, नमक और मिर्च डालकर मिला लें। अब इसमें बेसन डालकर टिक्की का मिक्सचर तैयार कर लें। ऊपर से दो चम्मच कॉर्नफ्लोर डाल दें। अब इसे अच्छी तरह से मिला लें। एक तवे पर तेल डालें और टिक्की सेंक लें। चाय और कॉफी के साथ सर्व करें।
इस रेसिपी को बनाते समय याद रखें कि आलू और गोभी के मिक्सचर में ज्यादा पानी न जाए, वरना टिक्की सही से सेट नहीं हो पाएगी। आप चाहें, तो इसमें उअबले मटर भी डाल सकते हैं। इससे स्वाद और भी बढ़ जाएगा। टिक्की को ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए आप ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।  टिक्की में आप हरा धनिया भी डाल सकते हैं। इससे स्वाद और भी बढ़ जाता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.