ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल
सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल
दो नशेड़ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या
संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा?
संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश
दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो
1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग!
दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई?
हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज...
जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री
मुरैना। मध्यप्रदेश के चंबल अंचल में इन दिनों डकैतों का आतंक फैला हुआ है। प्रदेश के मुरैना जिले में इनामी डकैतों के आतंक से ग्रामीण काफी परेशान है। इन बदमाशों द्वारा मारपीट, लूटपाट और जबरदस्ती किसी परिवार के नाबालिग युवती से शादी के लिए धमकाया जाता है। इतना ही नहीं डकैतों के डर से एक कंपनी को प्राइवेट सिक्योरिटी लगानी पड़ गई। क्योंकि शिकायत के बाद भी पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
दरअसल, मुरैना जिले में राज कॉर्पोरेशन कंपनी द्वारा 400 करोड़ की सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। डकैतों से परेशान होकर मजदूर और सड़क निर्माण वाली कंपनी के मालिक ने उनकी सुरक्षा के लिए प्राइवेट गनर तैनात कर दिया है। ये अपनी बंदूकों के साथ मजदूरों की सुरक्षा में लगे रहते हैं। कंपनी ने डकैतों के आतंक से परेशान होकर पहाड़ गढ़ थाना पुलिस में आदेवन दिया था, लेकिन उसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
बता दें कि जिले में 1 लाख का इनामी डकैत केशव गुर्जर और 60 हजार का इनामी डकैत गुड्डा गुर्जर की गैंग लगातार सक्रिय है। इन दोनों डकैतों की गैंग मारपीट, लूटपाट और जबरन किसी भी परिवार के नाबालिग युवती से शादी के लिए धमकाते है। दोनों शातिर डकैतों पर लूट, हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण और डकैती जैसे दर्जनभर मामले दर्ज हैं। डकैत केशव गुर्जर मध्यप्रदेश के साथ-साथ राजस्थान में भी सक्रिय है।
इधर सुरक्षा में तैनात ग्रामीणों ने बताया कि केशव गुर्जर और गुड्डा गुर्जर की गैंग पहाड़ गढ़ के बीहड़ों में सक्रिय है, इसलिए सड़क का निर्माण करने वाली कंपनी के ठेकेदारों ने सिक्योरिटी तैनात की है। मजदूरों के साथ-साथ सड़क निर्माण करने वाले मैनेजर और कर्मचारियों की सुरक्षा में दिनरात पहरा देते है। ग्रामीणों ने बताया कि इन दिनों गुड्डा गुर्जर का आतंक पहाड़गढ़ इलाके के आदिवासी परिवारों पर भी मंडरा रहा है।
कंपनी के मैनेजर अजय यादव ने बताया कि पहाड़गढ़ इलाके में डकैत गुड्डा गुर्जर कंपनी के कर्मचारियों और मजदूरों को धमकी देकर टैक्स की मांग और काम बंद करने की धमकी देता है। इसलिए प्राइवेट सिक्योरिटी के लिए चार गनमैन मजदूर और कंपनी में काम करने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए लगा रखे हैं। अजय यादव ने बताया कि डकैतों की शिकायत पहाड़गढ़ और कैलारस पुलिस से की थी, लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। मैनेजर की बातों से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस 400 करोड़ की सड़क निर्माण करने वाली कंपनी को सुरक्षा नहीं दे पा रही तो आम
वहीं पहाड़गढ़ थाना प्रभारी धर्मेंद्र गौर ने कहा कि अब तक कोई सूचना नहीं मिली है। अगर सुरक्षा की मांग की जाती तो पुलिस उन्हें सुरक्षा मुहैया करा देती। साथ ही पालगढ़ क्षेत्र में पुलिस सर्चिंग कर रही है। जल्द ही डकैतों की गिरफ्तारी होगी।
फिलहाल चंबल अंचल में इस समय दोनों सक्रिय इनामी डकैतों की गैंग ने ग्रामीणों के साथ-साथ पुलिस की नाक में भी दम कर रखा है। हालात यह है कि मुरैना पुलिस ने कई बार इन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन हर बार पुलिस को चकमा देकर भाग जाते है। पुलिस जब भी इन्हें पकड़ने का प्लान बनाती है, तब तक ये गायब हो जाते है। पुलिस का मुखबिर तंत्र फेल होने के कारण भी डकैतों का यह गैंग चंबल के बीहड़ों में बड़ी वारदातों को अंजाम देते आ रहे हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.