कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी, कहा- लोग इसका उठाएं फायदा
लखीमपुर-खीरी: प्रधान डाकघर खीरी में डाक विभाग ने वित्तीय सशक्तिकरण कैंप लगाया गया। जिसमें भारत सरकार और डाक विभाग के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। जिसमें मुख्य विभागीय योजनाओं में बचत बैंक खाते, सुकन्या समृद्धि योजना, डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा आदि की जानकारी दी गई।साथ ही आई पी पी बी खाते, आई पी पी बी बैंक खाते,समस्त बैंको के खाते से ए ई पी एस के माध्यम से निकासी की सुविधा, बच्चो के नए आधार बनवाना, मोबाइल नंबर अपडेशन,ग्रुप इंश्योरेंस, प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना,फसल बीमा योजना, जन सेवा केंद्र ,मोटर वाहन बीमा,पी पी एफ खाते इत्यादि की सुविधा के बारे में बताया गया।लखीमपुर में डाक घर में लगाया गया वित्तीय सशक्तिकरण कैंप।बारिश और बाढ़ से कैंप प्रभावित रहाभारी बारिश और बाढ़ से कैंप प्रभावित रहा। फिर लगभग 500 बचत बैंक खाते, 4 पी पी एफ खाते, 299 में 10 लाख का बीमा, बच्चों के 82 आधार समेत विभिन्न कार्य हुए। डाक विभाग की अधिकांश योजनाएं पेपरलेस और कैशलेश चल रही है। साथ ही साथ ही पहाड़ा बेहजम, धर्मापुर पलिया, बकखरी गोला, बिलहरिया प्रतापपुर महेवागंज डाकघर में लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.