ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

‘महाकाल लोक’ दर्शनार्थियों के लिए खुला, पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन

उज्जैनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन के अगले दिन महाकालेश्वर मंदिर से जुड़े ‘महाकाल लोक’ को बुधवार को दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। करीब 900 मीटर लंबे इस गलियारे से जुड़े दो मुख्य द्वार… नंदीद्वार और पिनाकी द्वार.. बनाए गए हैं। पूरा गलियारा हिन्दू धर्म में पवित्र माने जाने वाले अंक… 108 खंभों पर टिका है।

इन खंभों पर त्रिशूल और भगवान शिव की अन्य मुद्राओं सहित तमाम नक्कासी की गई हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई/भाषा को बताया, ‘‘प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन के बाद महाकाल लोक को दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया गया है। उज्जैन सहित देश के अन्य भागों से आए श्रद्धालु और अन्य दर्शनार्थियों ने इस नए गलियारे को देखा।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.