ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हम अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे हैं, कांग्रेस में दुश्मनी की भावना नहीं, चुनाव से पहले बोले- शशि थरूर

 कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव से पहले  उम्मीदवार शशि थरूर ने कहा कि हम चुनाव लड़ रहे हैं, हमारी पार्टी में दुश्मनी की भावना नहीं है. खरगे साहब मेरे वरिष्ठ नेता हैं और मैंने उनके साथ मिलकर काम किया है. चुनाव दो सहयोगियों के बारे में है जो यह देख रहे हैं कि पार्टी को मजबूत करने के लिए कैसे काम किया जाए।

वहीं बता दें कि 17 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव होगा जिसके लिए 36 पोलिंग स्टेशन और 67 बूथ होंगे तैयार किए जाएंगे। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में गुप्त मतदान होगा। किसने किसको वोट किया, इसका किसी को पता नहीं चल सकेगा। मतदाता की पहचान का पता न चले, इसलिए मतपत्र पर कोई नंबर भी नहीं डाला गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान 17 अक्तूबर को होना है। चुनाव मैदान में पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर आमने-सामने हैं। दोनों अपने-अपने प्रचार में जुटे हुए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.