ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सागर में सीएम ने बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक ली, शिवराज ने जमकर बजाई बुंदेली वाद्य यंत्र नगड़िया

सागर: बीजेपी की बूथ विस्तारक योजना के तहत बूथ समिति की बैठक लेने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सागर पहुंचे। सीएम शिवराज सिंह, सागर के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र केसली के ग्राम बसा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बसा गांव में लोगों से जनसंपर्क किया और आदिवासी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को समझा। इसके बाद सीएम ने समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को निर्देश दिए।

बुंदेली गीतों का उठाया लुफ्त 

गांव में जनसंपर्क के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बूथ विस्तारक योजना के तहत बूथ कार्यकर्ता के घर पहुंचकर बूथ समिति की बैठक ली। सीएम शिवराज ने बूथ अध्यक्ष बृजेश मस्कुले के घर पर भोजन किया। भोजन करने के बाद सीएम ने आदिवासी महिलाओं के साथ बुंदेली गीतों का लुफ्त भी उठाया और बुंदेली वाद्य यंत्र नगड़िया जमकर बजाई।

सीएम ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली

मुख्यमंत्री ने गांव में पीएम आवास के हितग्राही के आवास का फीता काटकर शुभारंभ उसका किया और हितग्राहियों से चाय पर चर्चा की।
सीएम शिवराज सिंह ने हितग्राहियों को संबोधित भी किया और सहायता समूह के हितग्राहियों को हित लाभ बांटा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल, मंत्री गोपाल भार्गव कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संगठन ने तय किया कि बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत मुझे गांव बसा आना है। आज बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत हमने कार्यकर्ताओं की बैठक ली है। बूथ समिति पन्ना प्रमुख भी बन गए हैं। उसके साथ हमारे जो नेता और कार्यकर्ता थे, उनके साथ बैठक की है। सीएम महिला स्व सहायता समूह के साथ साथ भजन मंडलियों से भी मिले।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.