ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बगीचे में बच्चों के खेलने पर पर्यटन मंत्री के बेटे ने की फायरिंग, आक्रोशित ग्रामीणों ने कर दी पिटाई

पटनाः बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में रविवार को राज्य के एक मंत्री के पुत्र की दबंगई देखने को मिली। मंत्री के पुत्र और उनके सहयोगियों पर बगीचे में खेल रहे बच्चों की पिटाई और हवाई फायरिंग का आरोप मंत्री पुत्र बबलू पर लगा है। हालांकि, इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मंत्री जी के पुत्र सहित अन्य कर्मियों की जमकर पिटाई कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा के नेता और पर्यटन राज्य मंत्री नारायण प्रसाद के पुत्र बबलू कुमार और ग्रामीणों के बीच मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरदिया कोईरीटोला में झड़प हो गई। समाचार चैनलों पर प्रसारित फुटेज में मंत्री के बेटे को ग्रामीणों के एक समूह द्वारा पिटाई करते देखा गया। ग्रामीणों ने मंत्री के बेटे से बंदूक भी छीन ली। पुलिस अधीक्षक उपेंद्र वर्मा के अनुसार, मंत्री के बेटे के साथ उनके चाचा हरेंद्र प्रसाद और अन्य सहयोगी थे, जिनमें से सभी को झड़प के दौरान चोटें आई हैं।

मंत्री के पुत्र का दावा है कि एक बाग पर ‘‘अतिक्रमण” के बारे में जानकारी मिलने पर वह अपने सहयोगियों के साथ वहां गए थे जहां उन पर हमला किया गया। कुमार ने दावा किया कि आत्मरक्षा के लिए उनके पास मौजूद लाइसेंसी बंदूक ग्रामीणों ने लूट ली तथा उनके वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

हालांकि, ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि मंत्री के परिवार के सदस्यों ने वहां क्रिकेट खेलने वाले कुछ बच्चों के साथ मारपीट की और बबलू कुमार द्वारा हवा में गोलीबारी करने पर स्थिति बिगड़ी। अस्पताल में भर्ती मंत्री के बेटे ने गोलीबारी नहीं किए जाने का दावा किया है। पुलिस ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उस इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और घटना की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.