ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सड़कों पर उतरे पुलिस कप्तान, नियमों का पालन करने वालों का पुष्प से सम्मान

सीधी: एसपी सीधी मुकेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा खुद मैदान में उतरकर हेलमेट लगाने वाले दोपहिया वाहन चालकों की हौसला अफजाई की गई। स्थानीय गांधी चौराहे में एसपी मुकेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा आने जाने वाले दो पहिया वाहन चालकों को रोककर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान एएसपी अंजुलता पटले मुख्यालय डीएसपी नारायण कुमरे सहित कोतवाली एवं यातायात प्रभारी भागवत प्रसाद पांडे भी मौजूद रहे। इस दौरान हेलमेट ना लगाने वाले दोपहिया वाहन चालकों को समझाइश देते हुए हैलमेट के महत्व के बारे में भी बताया। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने हेलमेट के महत्व के बारे में बताते हुए दो पहिया वाहन चालकों को स्वयं सुरक्षित रखते हुए अपने परिवार को सुरक्षित रखने की सीख दी।शुरू किया हस्ताक्षर अभियानदो पहिया वाहन में हेलमेट चलाने को लेकर एक हस्ताक्षर अभियान भी पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रारंभ किया। जिसमें अधिकारियों सहित जिम्मेदार नागरिकों द्वारा हस्ताक्षर कर शपथ ली गई कि वो बिना हैलमेट वाहन नहीं चलाएंगे। जिले भर में चलाए जा रहे हैं। हैलमेट के विरुद्ध अभियान में सीधी पुलिस द्वारा 128 दुपहिया वाहनों के चालान काटे गए और पालन करने वाले वाहन चालकों का पुष्प देकर सम्मान किया। निर्देशन में चलाये जा रहे जागरूकता कार्यक्रम से प्रभावित होकर तीसरी कक्षा के छात्र आभाष गुप्ता और दूसरी कक्षा के छात्र सुयश गुप्ता द्वारा जरूरतमंदों की मदद के लिए अपने नन्हें हाथ आगे बढ़ाए।अखिलेश गुप्ता संचालक यश मेंस शॉप ने चर्चा के दौरान बताया कि जिले में पुलिस द्वारा चलाये जा रहे जनजागरूकता अभियान का असर अब हर घर तक पहुंचने लगा है। जागरूक बनकर घटना एवं दुर्घटना पर अंकुश लगाया जा सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.