उझाना के पास 3 युवकों ने धक्का देकर गिराया; कंपनी से लौट रहा था कर्मी
जींद। हरियाणा के जींद के गांव उझाना के निकट पल्सर बाइक सवार 3 युवकों ने एक युवक से मारपट कर उसकी बाइक छीन ली। सूचना मिलने पर गढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास क्षेत्र की नाकाबंदी कर सर्च अभियान चलाया। पुलिस वारदात स्थल के आसपास लगे सीसी टीवी फुटेज को खंगाल रही है।जींद के गांव भैरोखेडा निवासी प्रमोद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पंजाब की एक कंपनी में पलंबर है। काम निपटा कर वह बाइक से गांव वापस लौट रहा था। खाकनाथ फिलिंग स्टेशन उझाना से उसने 500 रुपए का पेट्रोल बाइक में डलवाया था। पेट्रोल डलवा कर वह महज 150 मीटर तक आगे गया था कि तभी पल्सर बाइक पर सवार 3 युवक आए और उसे रोक लिया। उसे धक्का दे बाइक से गिरा दिया।तीनों युवकों में से एक युवक ने उसकी बाइक छीन ली और दो युवक अपनी पल्सर बाइक से गांव बेलरखां की तरफ फरार हो गए। किसी तरह उसने घटना की सूचना मिलने पर गढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। लेकिन बाइक सवारों का कहीं कुछ पता नहीं चला। गढ़ी थाना पुलिस प्रमोद की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.