ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गुस्से में पिता ने मासूम को जमीन पर पटक-पटक कर मार डाला

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक शख्स ने अपनी मासूम बेटी को पटक-पटक कर जान से मारने का मामला सामने आया है। दरअसल युवक और उसकी पत्नी का किसी बात पर लड़ाई हो गई जिसके बाद युवक पत्नी को मीटने लगा। मां की पिटाई देखकर मासूम रोने लगी। बच्ची को रोते देख युवक ने आपा खो दिया और चबूतरे पर तीन बार पटक दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये मामला कोखराज थाना क्षेत्र के कशिया पश्चिम का है। शुक्रवार को इंदर सरोज की रात पत्नी मंता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद गुस्से में वह पत्नी को पिटने लगा। ये देख भाभी सविता ने बीच-बचाव करके मामला शांत कराया। शनिवार सुबह इंदर सरोज ने फिर से झगड़ा शुरू हो गया इसके बाद भाभी सविता को पीट दिया। जिसके बाद नाराज होकर सविता थाने चली गई। इसके बाद वह पत्नी मंसा को पीटने लगा।

पिता अमृत लाल बीच बचाव करने गए तो इंदर उन पर भी बरस पड़ा और पिटाई कर दी। वहीं दरवाजे पर खेल रही डेढ़ साल की बेटी श्रृष्टि ने मां और दादाजी को घायल देख रोने लगी। ये देखते ही इंदर अपना आपा खो बैठा और मासूम बेटी को घर के बाहर बने चबूतरे पर तीन बार पटक दिया। इससे उसकी मौके पर ही  मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोखराज पुलिस मौके पर पहुंची और मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही अमृत लाल की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.