ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गेम में 35 हजार रुपए हारे फॉर्मेसी के छात्र ने दी जान, पुलिस मामले की जांच कर रही

सागर: सुसाइड नोट में यह नहीं लिखा कि वह कौन-सा गेम खेल रहा थारजाखेड़ी में रहने वाले फार्मेसी के एक छात्र ने बीती रात फांसी लगाकर जान दे दी। उसके कमरे से मिले सुसाइड नोट में आत्महत्या के पीछे गेम खेलने और 35 हजार रुपए हारने का जिक्र है। छात्र दमोह का रहने वाला है। वह यहां अपने जीजा के यहां किराए से रहकर निजी कॉलेज से बीफार्मा फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुसाइड नोट में यह नहीं लिखा कि वह कौन-सा गेम खेल रहा था।फिर भी अंदेशा जताया जा रहा है कि ऑनलाइन गेम की लत के कारण वह रुपए हार गया और आत्महत्या कर ली। मकरोनिया थाना प्रभारी एमके जगेत ने बताया कि दमोह निवासी 18 वर्षीय मानवेंद्र पिता भुवन लोधी का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। मानवेंद्र बीफार्मा फर्स्ट ईयर का छात्र था। उसके पास से मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि वह गेम खेलता था। जिसमें 35000 रुपए हार गया है। जिससे कर्ज हो गया है। इसी के चलते वह जान दे रहा है। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.