ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बेसहारा जानवरों का होगा रखरखाव, डॉग स्टरलाइजेशन सेंटर भी होगा स्थापित

अमृतसर: डेयरी कंप्लैक्स के समीप 1.8 एकड़ जगह का दौरा करने पहुंचे नगर निगम कमिश्नर कुमार सौरभ राज।पंजाब के अमृतसर में झब्बाल रोड पर बने डेयरी कंप्लैक्स के समीप नगर निगम (MC) जल्द ही पशु अस्पताल बनाने की तैयारी में है। नगर निगम अपनी 1.80 एकड़ जमीन पर पशु अस्पताल बनाने की प्लानिंग कर रहा है। पशुओं के इलाज के अलावा बेसहारा पशुओं का रखरखाव और डॉग स्टरलाईजेशन (नसबंदी) सेंटर भी यहां स्थापित किया जाएगा।पशु अस्पताल के लिए नगर निगम कमिश्नर कुमार सौरभ राज डेयरी कंप्लैक्स में लोगों से बातचीत करते हुए।निगम कमिश्नर कुमार सौरभ राज द्वारा बीती रात इस जगह का निरीक्षण भी किया गया। SE सिविल संदीप सिंह, निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण कुमार, पीएमआईडीसी के अधिकारी पंकज उपाध्याय, डेयरी कंपलेक्स में पशु रखने वाले लोग मौजूद थे। निगम कमिश्नर द्वारा निगम अधिकारियों को पशु अस्पताल के संबंध में विस्तारपूर्वक रिपोर्ट का एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इस पशु अस्पताल में बेसहारा पशुओं को भी रखा जा सकेगा। इतना ही नहीं, पशुओं के इलाज और डॉग स्टरलाइजेशन के लिए अलग से सेंटर भी बनाया जाएगा।निगम अधिकारियों ने एस्टीमेट किए तैयारनिगम अधिकारियों द्वारा निगम की 1.80 एकड़ जमीन पर पशु अस्पताल को बनाने का एस्टीमेट लगभग तैयार कर लिया गया है। इस पशु अस्पताल के अलग-अलग सैंटरो के लिए सिविल, ओ एंड एम और लाइटिंग प्रबंध के एस्टीमेट की रिपोर्ट तैयार करके स्थानीय निकाय विभाग को जल्द भेजी जाएगी।पशु अस्पताल का शहर वासियों को होगा लाभइस पशु अस्पताल का शहर वासियों को भी लाभ पहुंचेगा। इसके बनने के उपरांत शहर की सड़कों पर बेसहारा पशुओं को पकड़ कर यहां पर रखा जाएगा। इसके साथ-साथ डेयरी कंपलेक्स में इस वक्त हजारों की संख्या में पशु है। उनको किसी तरह की बीमारी लगने पर अब इस अस्पताल में इलाज हो पाएगा। शहर की प्रमुख समस्या आवारा डॉग है। डॉग स्टरलाइजेशन के लिए भी सेंटर बनने से आवारा डॉग पर काबू पाया जा सकेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.