ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हॉस्टल के कोच ने  7वीं  के छात्र को बेरहमी से पीटा

हरियाणा के करनाल में तरवाड़ी के रहने वाले एक छात्र के साथ गन्नौर के हॉस्टल में मारपीट का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में छात्र को करनाल के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। परिजनों का आरोप है कि हॉस्टल के कोच ने उनके बच्चे के साथ बुरी तरह से मारपीट की है। छात्र गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती है। परिजनों ने कोच के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

छात्र की मां ने बताया कि उसका बेटा युवराज गन्नौर के मॉडर्न स्कूल में 7वीं कक्षा में पढ़ता है। वह हॉस्टल में ही रहता था। 15 दिन में वह अपने बेटे को मिलने के लिए जाती थी। रविवार को जब उसने युवराज से बात करने के लिए फोन किया तो उसे कहा गया कि उनके बेटे को चोट लगी है और उसे अस्पताल लेकर आया गया है।जब वह अस्पताल पहुंची तो उनका बेटा बुरी तरह से जख्मी था। मां का आरोप है कि उनके बेटे के साथ कोच द्वारा मारपीट की गई। अपने बेटे ही गंभीर हालत को देखते हुए मां अपने बेटे को करनाल के एक निजी अस्पताल में लेकर आई जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

छात्र युवराज की मां ने बताया कि वह जॉब करती है। उसके पति की मौत हो चुकी है। युवराज की सारी जिम्मेदारी उसके कंधों पर है। जॉब के कारण उसने अपने बेटे को हॉस्टल में भर्ती करवाया था।छात्र युवराज की मां ने आरोप लगाते हुए कहा कि हॉस्टल में कोच द्वारा बच्चों को बुरी तरह से प्रताड़ित किया जाता है। हॉस्टल को जेल बना रखा है। होस्टल को चारों तरफ से बंद कर रखा है। बच्चों को बाहर तक नहीं आने दिया जाता।

सोमवार को घायल युवराज की मां ने मामले की शिकायत सिविल थाना में दी है। उसने बेटे को न्याय दिलाने की गुहार लगाई। साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.