ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शरीर पर चोट के निशान, विधवा प्रेमिका पर शक करता था प्रेमी; आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़: महिला का शव।रायगढ़ जिले के ग्राम सुबरा में रविवार से लापता महिला की लाश सोमवार देर शाम धान के खेत में मिली है। महिला के दोनों पैर रस्सी से बंधे हुए मिले, साथ ही पूरे चेहरे और शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है। मंगलवार को शव का पोस्टमॉर्टम कर उसे परिजनों को सौंपा जाएगा।मृतक महिला की शिनाख्त सुशीला केरकेट्टा (36 वर्ष) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। SDOP दीपक मिश्रा ने बताया कि आरोपी इस्माइल केरकेट्टा (28 वर्ष) से पूछताछ की जा रही है। जिसमें पता चला है कि विधवा सुशीला केरकेट्टा के साथ उसका प्रेम प्रसंग लंबे समय से चल रहा था। दोनों एक ही गांव के हैं, जिसके कारण दोनों की जान-पहचान हुई और घर पर आना-जाना हुआ। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि आरोपी को शक था कि सुशीला के प्रेम संबंध और भी किसी के साथ थे, इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी।ये है पूरी घटना SDOP दीपक मिश्रा ने बताया कि लैलूंगा से करीब 30 किलोमीटर दूर ग्राम सुबरा में रहने वाली सुशीला केरकेट्टा (36 वर्ष) रविवार शाम को दिशा मैदान के लिए घर से निकली थी। जब रात हो जाने पर भी वो वापस नहीं लौटी, तो उसके परिवार वाले परेशान हो गए। उसका 18 वर्षीय बड़ा बेटा मां को ढूंढने के लिए निकला, लेकिन वो कहीं नहीं मिली। इसके बाद सोमवार को फिर से उसकी तलाश में परिजन और परिचित लगे रहे, लेकिन शाम तक भी उसका पता नहीं चल सका।लैलूंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या की वारदात।इस बीच सुबरा से लगे कटकलिया गांव का किसान चमार सिंह नायक सोमवार शाम अपने खेत में पानी का जमाव देखने पहुंचा। वहां धान की फसल के बीच कीचड़ में किसी का पैर देखते ही वो डर गया और वापस गांव जाकर लोगों को इसकी जानकारी दी। गांववाले मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश पड़ी हुई है। महिला नाइटी पहने हुए थी और उसके पैर रस्सी से बंधे थे। कोटवार ने तुरंत घटना की सूचना लैलूंगा पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का जायजा लिया।प्रेमी ने की महिला की हत्या।SDOP दीपक मिश्रा ने बताया कि शव के चेहरे, गर्दन, छाती, कंधे और हाथ पर चोट के निशान थे, जिससे साफ पता चल रहा था कि हत्या से पहले उसके साथ जमकर मारपीट की गई है। पुलिस ने सुशीला के परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की, तो चौंकाने वाली बातें सामने आई। परिजनों और लोगों ने बताया कि सुशीला का गांव के ही इस्माइल केरकेट्टा के साथ प्रेम संबंध था। सुशीला विधवा थी। उसके पति तेजराम केरकेट्टा की मौत काफी सालों पहले हो चुकी है। वो अपने 3 बच्चों यानी 2 बेटे और एक बेटी के साथ रहती थी।आरोपी को महिला पर था किसी दूसरे के साथ संबंध रखने का शकवहीं आरोपी इस्माइल अविवाहित था और महिला के साथ उसके नाजायज संबंध थे। ​​​​​​​पुलिस ने आरोपी के घर दबिश देकर उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि महिला उसे धोखा दे रही है। इसलिए उसने सुशीला की हत्या कर दी। गांव में सब उन्हें पहचानते थे, इसलिए आसपास के गांव जाकर भी एक-दूसरे से मिलते थे।रविवार को दोनों कटकलिया गांव में एक-दूसरे से मिले थे। यहां दोनों का विवाद हो गया था। जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराकर उसे परिजनों को सौंपा जाएगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत किस तरह से हुई, इसका पता चल सकेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.