बाइक सवार 4 युवकों ने की हरकत, मंदिर में भागकर लड़की ने खुद को बचाया
सीतापुर: सीतापुर में कोचिंग जा रही छात्रा से सरेराह शोहदों ने छेड़छाड़ कर दी। सीतापुर में कोचिंग जा रही छात्रा से सरेराह शोहदों ने छेड़छाड़ कर दी। उसका अपहरण करने की भी कोशिश की। छात्रा किसी तरह युवकों से बचकर पड़ोस के मंदिर में घुस गई। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।16 अक्टूबर की घटनाघटना शहर कोतवाली क्षेत्र के राणी सती मंदिर इलाके की है। यहां मंदिर के करीब एक कोचिंग संचालित है। 16 अक्टूबर को PET की परीक्षा के कारण सड़को पर भीड़ थी। उसी दिन शाम को कक्षा 11 की छात्रा कोचिंग जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान बाइक सवार चार युवकों ने उसका पीछा किया। इसके बाद दो युवकों ने उससे छेड़छाड़ की। उसे अगवा करने की कोशिश की। छात्रा ने मंदिर में भागकर किसी तहर अपनी जान बचाई। जिसके बाद चारों युवक वहां से फरार हो गए।लड़कों ने कोचिंग जा रही छात्रा का हाथ पकड़ने की कोशिश की।दुकाने में लगे कैमरे में कैद हुई घटनाघटना के बाद परिजनों ने अगली सुबह प्रोविजन स्टोर में लगे CCTV खंगाले तो घटना कैमरे में कैद मिली। छात्रा के पिता ने CCTV के साथ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर घटना में शामिल युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। सीओ सिटी का कहना है कि जांच की जा रही है। घटना में शामिल कुछ लोंगो से पूछताछ की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.