ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मोतिहारी बना बिहार का सबसे प्रदूषित शहर

मोतिहारी: पर्व त्योहार के खुशियों के बीच जिले वासियों के लिए बुरी खबर है।खबर बढते प्रदूषण को लेकर है।बिहार के कई शहरों की एयर क्वालिटी इंडेक्स के रिपोर्ट के अनुसार बिहार के कई शहरों का हवा बहुत ही खराब स्थिति में है। जिसमे मोतिहारी में हवा की स्थिति सबसे खराब है।
रिपोर्ट के अनुसार यहां का इंडेक्स 242 है।वही दुसरी खराब स्थिति वाला शहर भी चंपारण का बेतिया है।जहां इंडेक्स 241 है।चिंता की बात तो यह है कि खराब एक्यूआई वाले शहर में सांस संबंधित बीमारी बढने की भी आशंका जतायी जा रही है।
उल्लेखनीय है कि वायु गुणवत्ता एक्यूआई 100 से ऊपर होने पर हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगता है। इससे सांस संबंधित बीमार लोगों की परेशानी बढ़ती है।रिपोर्ट के अनुसार बिहार के शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स:- मोतिहारी – 242, बेतिया -241, दरभंगा – 227, मुजफ्फरपुर – 210, समस्तीपुर – 199, गोपालगंज -191, हाजीपुर – 180, पटना – 178, पूर्णिया – 169, बेगूसराय – 166, भागलपुर – 156, गया – 154

Leave A Reply

Your email address will not be published.