ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महिला कर्मचारी से मांगा आवक-जावक रजिस्टर, 2 दिन बाद भी नहीं मिला; नेहा यादव ने गड़बड़ी के आरोप लगाए

शिवपुरी: शिवपुरी जिला पंचायत के अध्यक्ष नेहा यादव ने भले ही पदभार संभाल लिया हो, कार्यालय के कर्मचारी और अधिकारी उनकी नहीं सुन रहे हैं। सोमवार को नेहा यादव ने विभाग के स्टाफ से आवक जावक रजिस्टर दिखाने के लिए कहा था, लेकिन 2 दिन के बाद भी कर्मचारियों ने नहीं दिया है। कर्मचारी बहाना बनाकर आवक जावक रजिस्टर देने के लिए तैयार नहीं हैं।नेहा यादव का मानना है कि आवक जावक रजिस्टर में कोई गहरा राज छुपा हुआ है, जिसे दिखाए जाने पर पर्दा उठ जाएगा। बताया गया है कि इसमें नियम के खिलाफ कई पंचायत के सचिवों को बैक डेट में गुपचुप तरीके से ट्रांसफर कर दिए थे, जो आवक जावक रजिस्टर के सामने आते ही इन सचिवों के ट्रांसफर के राज खुल जाएंगे।सीईओ साहब ने कहा- हम बात कर लेंगेजिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव ने बताया कि उन्होंने सोमवार को रजिस्टर की मांग महिला कर्मचारी से की थी, लेकिन सुबह से शाम हो गई आवक जावक रजिस्टर लाकर नहीं दिया। शाम को जिला पंचायत अध्यक्ष ने रजिस्टर ना लाने की वजह पूछी। इस पर महिला कर्मचारी ने कहा कि हमारे पास चाबी नहीं है और रजिस्टर में ऐसा कुछ भी नहीं है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि कुछ नहीं है तो रजिस्टर दिखा दो। महिला कर्मचारी ने बोला कि सीईओ साहब ने कहा कि हम बात कर लेंगे।आवक जावक रजिस्टर में गड़बड़ी- नेहा यादवइतनी बार मांगने के बाद भी जिला पंचायत अध्यक्ष को आवक जावक रजिस्टर नहीं मिला है। जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव ने कहा कि आवक जावक रजिस्टर में कुछ ना कुछ गड़बड़ी की गई है, इसीलिए रजिस्टर दिखाने में आनाकानी की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.