ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कांग्रेस ने हिमाचल चुनाव के लिए 46 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

नई दिल्ली| कांग्रेस ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 46 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। सूची में प्रमुख नामों में डलहौजी से आशा कुमारी, शिमला ग्रामीण से विक्रमादित्य सिंह और सोलन से धनीराम शांडिल शामिल हैं। सिंह पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के बेटे हैं और मौजूदा विधायक हैं, जबकि आशा कुमारी राज्य की पूर्व मंत्री हैं। अन्य प्रमुख नामों में राम लाल ठाकुर और मुकेश अग्निहोत्री शामिल हैं।
दशकों में यह पहली बार होगा जब कांग्रेस पार्टी के दिग्गज वीरभद्र सिंह की उपस्थिति के बिना हिमाचल प्रदेश में चुनाव लड़ेगी, जिनका जुलाई 2021 में 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। 68 सदस्यीय हिमाचल विधानसभा में 12 नवंबर को मतदान होगा, और मतों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। पिछले सप्ताह चुनाव आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू है।
नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है, जबकि उम्मीदवारों के नाम वापस लेने का आखिरी तारीख 29 अक्टूबर है। हिमाचल प्रदेश में कुल 55,07,261 मतदाता हैं, जिनमें 27,80,208 पुरुष मतदाता और 27,27,016 महिला मतदाता हैं

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.