ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एफआईआर कराने पहुंचे थे मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के मीडिया प्रभारी, एसपी को सौंपा ज्ञापन

दमोह: दमोह में मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के मीडिया प्रभारी ने बुधवार दोपहर दमोह एसपी को ज्ञापन देकर कोतवाली में पदस्थ सब इंस्पेक्टर दशरथ दुबे पर एफआईआर न लिखने और अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा। संगठन के सदस्यों ने संबंधित सब इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की मांग की है।मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के मुकेश तिवारी ने बताया कि उनकी बाइक में अचानक आग लग गई थी। जिसके बाद वह एफआईआर कराने कोतवाली पहुंचे थे। ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर दुबे ने मुझसे कहा कि मेरा तीसरा नंबर है। मैं जाकर बैठ गया। कुछ देर बाद मैंने सब इंस्पेक्टर से जाकर पूछा कि एफआईआर के लिए किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है, आप बता दीजिए मैं लेकर आ जाऊंगा। इस बात पर अभद्रता करते हुए सब इंस्पेक्टर दुबे ने मुझसे कहा कि अब आपको शपथ पत्र देना होगा। इसके अलावा मैं मौके पर जाकर बाइक की जांच करूंगा कहीं आपने खुद ही तो बाइक में आग नहीं लगा दी? इसके बाद ही एफआईआर होगी। मुकेश तिवारी ने अपने संगठन के सदस्यों के साथ एसपी डीआर तेनीवार को ज्ञापन दिया है और। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने इस मामले में जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।सब इंस्पेक्टर बोले, आरोप झूठा हैसब इंस्पेक्टर दुबे का कहना है कि मुकेश तिवारी अपनी बाइक में आग लगने की एफआईआर दर्ज कराने आए थे। उनसे कहा था कि आवेदन लिखकर दे दो। इसके बाद उनके आगजनी की शिकायत दर्ज की। उनसे कोई अभद्रता नहीं की है। जिस समय उनकी बातचीत हो रही थी। मुकेश तिवारी मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे थे, जिसमें यह बात स्पष्ट हो सकती है कि मैंने कोई अभद्रता नहीं की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.