ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हीरा उगल रहा पन्ना का जंगल

भोपाल। पन्ना जिले के जंगल हीरे उगल रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में लोगों को दर्जनों हीरे मिल चुके हैं। हीरे की तलाश करने यहां करीब 20 हजार आ जुटे हैं जोकि खुदाई में लगे हैं। ऐसे लोगों को पुलिस और वन विभाग हटा रहे हैं लेकिन लोग मान ही नहीं रहे हैं। निर्माणाधीन रुंझ डैम क्षेत्र में हीरे तलाश रहे ऐसे लोगों को समझाइश देने रविवार को वन विभाग की टीम पहुंची तो उनके बीच झड़प हो गई। आखिरकार टीम बैरंग लौट गई।वन अमला पिछले दिनों हुए हादसे का हवाला देकर उन्हें यहां से भगाने का प्रयास कर रहा था, जिससे हीरा तलाश रहे लोग उग्र हो गए। दोनों पक्षों में तीखी नोंक-झोंक के बाद विभागीय टीम को बैरंग लौटना पड़ा। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि हीरा खोदने वालों ने वन विभाग की टीम को ही खदेड़ दिया। घंटों गहमा-गहमी का माहौल रहा।दरअसल, निर्माणाधीन रुंझ डैम व उसके आसपास के पन्ना के जंगलों में हीरा तलाशने वालों की भीड़ उमड़ रही है। हीरा मिलने पर कई लोग रातोंरात मालामाल बन चुके हैं। यहां हर दिन 20 हजार से अधिक लोग हीरे की खुदाई के लिए पहुंच रहे हैं। हाल ही में खदान धंसने से एक महिला घायल हो गई थी, जिसके बाद प्रशासन ने लोगों को हटाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हैं।रुंझ नदी के साथ पांडेयपुरवा पहाड़ी में 20 हजार लोग अवैध रूप से हीरा खनन कर रहे हैं। इनमें पन्ना के साथ सतना, रीवा, छतरपुर, दमोह, टीकमगढ़, कटनी, जबलपुर व यूपी के सीमावर्ती चित्रकूट, प्रयागराज, बांदा महोबा, झांसी जिलों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। यहां मेले जैसे हालात हैं। सैकड़ों लोगों ने तो रात्रि विश्राम के लिए जंगल में ही झोपडिय़ां तान ली। भीड़-भाड़ देख चाय-नास्ते की दुकानें भी खूब खुल गईं थीं। रेंजर जेपी मिश्रा के मुताबिक वहां बहुत लोग थे। वनकर्मी कम होने के कारण वापस लौटना पड़ा था। मिटिंग के बाद भी पुलिस प्रशासन का सहयोग नहीं मिल रहा। सहयोग मिलने के बाद आगामी दिनों बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.