ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

करवा चौथ में छुट्टी न मिलने से पत्नी से हुई कहासुनी, शाजापुर के SAF जवान ने जहर खाकर दी जान

रीवा: रीवा की नौंवी बटालियन में था पदस्थ, परिजन शव लेकर रवानारीवा शहर के बिछिया थाना अंतर्गत SAF की नौंवी बटालियन के एक जवान ने सुसाइड कर लिया है। पुलिस के मुताबिक घरेलू कलह को लेकर पति और पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। ऐसे में 14 अक्टूबर की सुबह मार्निंग वाक करते समय जवान ने जहर का सेवन कर लिया। घटना के बाद उल्टी करता देख नौंवी बटालियन के अन्य जवानों ने अफसरों को सूचना दी। साथ ही बटालियन के वाहन द्वारा संजय गांधी अस्पताल में दाखिल कराया गया।जहां तीन तक चले उपचार के बाद 17 और 18 अक्टूबर की देर रात जवान ने दम तोड़ दिया। निधन की सूचना मंगलवार की सुबह आला अधिकारियों को मिली। ऐसे में साथियों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। अफसरों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर पीएम के बाद लाश परिजनों को सौंप दी। पार्थिव शरीर को सैनिक सम्मान के साथ विशेष एंबुलेंस से गृह ग्राम शाजापुर के लिए विदा कर दिया है। इस बीच मृतक जवान के परिजन भी साथ में मौजूद थे।ये है मामलाबिछिया थाना प्रभारी निरीक्षक प्रियंका पाठक ने बताया कि सुरेन्द्र सिंह परमार पुत्र भोजराज सिंह परमार 26 वर्ष निवासी खामखेड़ा थाना सलसलाई जिला शाजापुर का रहने वाला है। वह रीवा के एसएएफ की नौंवी बटालियन का जवान था। बीते माह छुट्टी पूरी कर गांव से रीवा आया था। लेकिन पारिवारिक कारणों से जहर निगल लिया। उसकी सांसे सोमवार-मंगलवार की रात करीब 12.50 बजे थम गई थी।करवा चौथ में छुट्टी न मिलना बना मौत का कारणपरिजनों ने बताया कि सुरेन्द्र सिंह परमार का विवाह एक साल पहले हुआ था। वह दीपावली पर छुट्टी में घर जाने वाला था। चर्चा है कि करवा चौथ पर पत्नी उसे घर बुला रही थी, लेकिन छुट्टी नहीं मिलने पर पत्नी से नोक झोक हो गई। ऐसे में चार दिन पहले सुबह टहलते समय जहर का सेवन कर लिया। मृतक जवान ने पूरी घटनाक्रम की जानकारी अपने साथियों को दी थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.