ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रीवा में तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, पहिया चढ़ने से सिर धड़ से अलग, मौत

रीवा:  रीवा जिले के नेशनल हाईवे 30 में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को टक्कर मार। इस हादसे में बस का पहिया चढ़ने से युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। ऐसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। राहगीरों ने हादसा देख पुलिस को सूचना दी।जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कराया। साथ ही शिनाख्ती करने के बाद लाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की मर्चुरी में रखवा दिया है। अब पोस्ट मार्टम की प्रक्रिया गुरुवार की दोपहर की जाएगी। ये दुर्घटना रायपुर कर्चुलियान थाना अंतर्गत सगरा मोड़ के पास हुई है।मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की शाम 5.30 बजे बाइक सवार रवि सिंह निवासी रायपुर कर्चुलियान गांव से रीवा शहर की ओर आ रहा था। जैसे ही वह सगरा मोड से हाईवे में प्रवेश किया। तभी दाहिने ओर रीवा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बस ने कुचल दिया। हादसे में बस का पहिया बाइक सवार के सिर में चढ़ गया। जिससे पूरा हाईवे रक्त रंजित हो गया।रोंगटे खड़े करने वाली दुर्घटनाप्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रीवा-प्रयागराज मार्ग में हुआ हादसा रोंगटे खड़े कर देने वाला था। क्योंकि बाइक सवार का सिर लापता था। जिससे पुलिस को पहचान करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी है। फिर बाइक नंबर और मोबाइल फोन से परिजनों को अवगत कराया है। जिसके बाद पंचनामा कार्रवाई के बाद लाश को पीएम के लिए भेजा गया है।श्रीराम ट्रेवल्स की बस जब्त, आधे घंटा लगा रहा जामरायपुर कर्चुलियान पुलिस ने श्रीराम ट्रेवल्स की बस को जब्त कर थाने में खड़ा कराया है। वहीं आरोपी चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 ए का प्रकरण कायम किया है। इधर दुर्घटना के बाद हाईवे में भीड़ जमा हो गई। जिससे जाम की स्थितियां निर्मित हो गई। आवागमन ठप होने की शिकायत पर थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र यादव पहुंचे। जिन्होंने आधे घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.