ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कृति सेनन ने होस्ट की दिवाली पार्टी, बॉलीवुड सितारों का लगा जमावड़ा

दिवाली में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में हर ओर इस त्योहार को लेकर जबरदस्त धूम दिखाई दे रही है। बॉलीवुड में भी दीपावली फेस्टिवल को लेकर खूब क्रेज देखने को मिलता है और कई बॉलीवुड सितारे दिवाली पार्टी होस्ट करते हैं। बुधवार को अभिनेत्री कृति सेनन और उनकी बहन नुपूर सेनन ने पूरे परिवार के साथ अपने करीबी और दोस्तों के लिए दिवाली पार्टी होस्ट की। इस पार्टी में कई जानें-मानें सितारे शामिल हुए, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।अभिनेत्री कृति सेनन ने दीवाली पार्टी के लिए डार्क ग्रीन की ड्रेस चुनी थी, जिस पर गोल्डन वर्क किया गया था। वहीं नूपुर सेनन रेड कलर की हैवी जरदोजी की कढ़ाईदार ड्रेस में दिखाई दीं। दोनों बहनों ने अपने लुक से खूब लाइम लाइट खींची।

कृति सेनन की दिवाली पार्टी में अभिनेता वरुण धवन भी शामिल हुए। साथ में उनकी पत्नी नताशा दलाल ने भी शिरकत की। जहां नताशा गोल्डन कलर की सिल्क साड़ी में दिखाई दी, तो वहीं वरुण ने भी उनसे ट्यूनिंग करते हुए व्हाइट शाइनिंग कुर्ता पहना था।
अनन्या पांडे दिवाली पार्टी में ग्लिटरी आउटफिट में दिखाई दीं। व्हाइट कलर के लहंगे और डीप नेक ब्लाउज के साथ एक्ट्रेस ने बालों का बन बनाते हुए लाइट ज्वेलरी के साथ लुक को कंप्लीट किया।अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह ने दीवाली पार्टी के लिए येलो और ऑरेंज कलर की साड़ी चुनी थी। जिसके किनारों पर मिरर वर्क किया गया था। गोल्डन ब्लाउज और मैचिंग पर्स के साथ रकुल ने लुक को कंप्लीट किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.