ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कॉल करते 13 युवती 2 युवक मिले, मैनेजर व मालिक को लिया हिरासत में | 13 girls found 2 youths calling, manager and owner taken into custody

ग्वालियर: ग्वालियर में फर्जी मेट्रोमोनियल कॉल सेंटर को क्राइम ब्रांच ने सिटी सेंटर स्थित व्हाइट हाउस में पकड़ा है। क्राइम ब्रांच ने कॉल सेंटर के मैनेजर व मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। क्राइम ब्रांच ने जब यहां पर दबिश दी तो यहां पर 13 लड़कियां व दो लड़के काम कर रहे थे। क्राइम ब्रांच ने कॉल सेंटर पर मिले युवक-युवतियों की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।एसएसपी राजेश डंडोतिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि सिटी सेंटर स्थित व्हाइट हाउस में शुभ मेट्रोमोनियल के नाम से फर्जी कॉल सेंटर चल रहा है। इसका पता चलते ही एसआई जितेन्द्र शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, कीर्ती अजमेरिया, अमित शर्मा, प्रधान आरक्षक अर्चना कंषाना, आरक्षक प्रदीप, श्याम, शैलेन्द्र, भानूप्रताप, महिला आरक्षक सुनीता शर्मा को सूचना की तस्दीक व कार्रवाई सौंपी गई। टीम ने कॉल सेंटर पहुंचकर जानकारी जुटाई तो पता चला कि यहां पर लोगों के रजिस्ट्रेशन करने के बाद ठगी का कारोबार चलता है और करीब डेढ़ दर्जन के लगभग बेरोजगार युवक व युवतियों को कॉल कर लोगों को फंसाया जाता है।डेढ़ दर्जन युवक-युवतियां मिलींफर्जी मेट्रोमोनियल कॉल सेंटर का पता चलते ही क्राइम ब्रांच ने दबिश दी। जब क्राइम ब्रांच यहां पर पहुंची तो करीब डेढ़ दर्जन के लगभग युवक-युवतियां काम कर रही थीं। उनसे पूछताछ की तो पता चला कि उन्हें पांच-पांच हजार रुपए प्रति माह की सेलरी पर रखा गया है और पूरा गोरखधंधा कॉल सेंटर का मालिक गौकरन व मैनेजर अर्चना साहू करते है इसका पता चलते ही क्राइम ब्रांच ने मैनेजर व संचालक को हिरासत में लेकर काम करने वाली युवतियों व युवक से पूछताछ के बाद मामला दर्ज कर लिया है।सत्तर हजार की लगाई थी चपतक्राइम ब्रांच को विजय कुमार नामक युवक ने शुभ मेट्रोमोनियल कॉल सेंटर की शिकायत की थी और बताया था कि शादी के लिए रजिस्ट्रेशन करने के बाद उससे सत्तर हजार रुपए की ठगी को अंजाम दिया गया था और इसके बाद क्राइम ब्रांच ने पड़ताल के बाद यहां पर दबिश दी।क्राइम ब्रांच के एडीशनल एसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि एक फर्जी मेट्रोमोनियल कॉल सेंटर पकड़ा है। मेट्रोमोनियल के संचालक व मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। कॉल सेंटर से मोबाइल कंप्यूटर और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं कॉल सेंटर से पकड़े महिला और पुरूष से इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.