जनसभा में मंच टूटा, नेता प्रतिपक्ष अग्निहोत्री घायल
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने वीरवार को प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। 6 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं।हरोली जनसभा में मंच टूटने से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश अग्निहोत्री घायल हो गए। उनकी बेटी आस्था अग्निहोत्री भी घायल हुई हैं। अग्निहोत्री क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार करवाने पहुंचे हैं। मीडियाकर्मियों को भी चोटें आई हैं। इसके अलावा आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना और सिविल अस्पताल हरोली में उपचार चल रहा है। मौके पर मौजूद महिलाओं ने कहा कि बाल-बाल बच गए नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.