ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तेलंगाना में गुस्साए लोगों ने जेपी नड्डा की प्रतीकात्मक कब्र खोदी

तेलंगाना के नलगोंडा जिले में अज्ञात लोगों ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की प्रतीकात्मक कब्र खोद दी। मांग पूरी कराने के लिए स्थानीय लोगों ने यह अजीबो-गरीब तरीका निकाला। कब्र पर हार फुल चढ़ाने के साथ ही जेपी नड्डा की तस्वीर के साथ एक पोस्टर लगाया गया है, जिस पर जिले के मुनुगोडे के चौतुप्पल क्षेत्र में क्षेत्रीय फ्लोराइड शमन और अनुसंधान केंद्र स्थापित नहीं करने की ओर ध्यान आकृष्ट किया गया है।

इस बीच, BJP ने तेलंगाना में सत्तारूढ़ टीआरएस सरकार से जेपी नड्डा के वादे के बारे में अनुरोध किया है। मुनुगोड़े में फ्लोराइड संस्थान की स्थापना की मांग को लेकर BJP ने कहा कि बार-बार अनुरोध के बाद भी राज्य की टीआरएस सरकार अंधी और बहरी हो गई है। BJP नेता एनवी सुभाष ने कहा कि चूंकि टीआरएस विफल रही है और उसके पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए उन्होंने उपचुनाव से पहले यह मुद्दा उठाया है।

बता दें, नलगोंडा जिले में 1200 से अधिक बस्तियां फ्लोरोसिस की समस्या से जूझ रही हैं। इसलिए यहां बीमारी की रोकथाम के लिए क्षेत्रीय केंद्र की मांग लंबे समय से की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.