ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कलेक्टर एसपी समेत पुलिसकर्मियों ने दी शहीदों को दी श्रद्धांजलि

झाबुआ: झाबुआ की डीआरपी लाइन में शुक्रवार को पुलिस स्मृति दिवस परेड का आयोजन किया गया, जहां अपनी ड्यूटी निभाते हुए साल भर में दिवंगत हुए पुलिसकर्मियों और सेना के जवानों को पुष्पांजलि देकर नमन किया। कार्यक्रम में कलेक्टर रजनी सिंह एसपी जैन समेत पुलिस के आला अधिकारी शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।जिसमें कलेक्टर रजनी सी हैं, एसपी अगम जैन, एडिशनल एसपी प्रेमलाल कुर्वे, शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य और पुलिसकर्मियों ने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। देशभर में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के कर्तव्य के दौरान शहीद हुए 264 जवानों के नामों का वाचन किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।पुलिस स्मृति दिवस हर 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। 21 अक्टूबर 1959 में लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में सीमा की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ के जवानों के एक छोटे से गश्ती दल पर चीनी सेना द्वारा भारी संख्या में घात लगाकर हमला किया गया था। जवानों ने बहादुरी से चीनी सैनिकों का सामना किया, जिसमें सीआरपीएफ के 10 जवान शहीद हो गए। उन्ही की याद में हर साल पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्टूबर को मनाया जाता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.