ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लाठियों से की मारपीट, बुजुर्ग महिला की मौत, 2 घायल, 4 पर हुआ हत्या का मामला दर्ज

शिवपुरी: शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में बीती रात चुनावी रंजिश के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर लाठियों से जानलेवा हमला बोल दिया। हमले में एक महिला और एक पुरुष घायल हुए हैं साथ ही एक बुजुर्ग महिला की मौत हुई हैं।चुनावी रंजिश को लेकर शुरू हुआ था विवादबदरवास थाना क्षेत्र के बरखेड़ा खुर्द के रहने वाले रामकृष्ण धाकड़ ने बताया कि बीते कुछ महीने पहले पंचायत चुनाव में बरखेड़ा खुर्द पंचायत से तोरन सिंह धाकड़ और पवन धाकड़ सरपंची का चुनाव लड़े थे जिसमें उसके परिवार के द्वारा तोरन सिंह धाकड़ के पक्ष में प्रचार प्रसार किया था। इस पंचायत चुनाव में उसके सहयोगी तोरन सिंह धाकड़ ने चुनाव को जीत लिया था। इसी बात को लेकर पवन धाकड़ उससे व उसके परिवार से रंजिश रखने लगा था।सोते वक्त घर मे घुसकर बोला हमलारामकृष्ण धाकड़ के अनुसार बीते रात 8:00 बजे अपने घर के बाहर के दरवाजे बंद करके सो गया था इसी दौरान रात्रि करीब 11:30 बजे उसके घर के दरवाजे को तोड़कर पवन धाकड़ और उसके कुछ साथी खेरू यादव, केशव यादव, धनीराम जाटव निवासी ग्राम आमखेड़ा घुस आए थे। जिसके बाद एकाएक सभी ने मिलकर लाठियों से हमला बोल दिया हमले में उसे बचाने आए उसकी मां गणेशीबाई पर भी पवन धाकड़ के सहयोगी खेरू ने लाठियों से हमला बोल दिया। जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ी इसी दौरान उसके छोटे भाई राम भरत की पत्नी लक्ष्मीबाई भी उसे बचाने पहुंची थी लेकिन पवन धाकड़ ने उस पर भी लाठियों से हमला बोल दिया। जिसके बाद उसे लाठी और डंडों से बेरहमी से पीटा गया चीख-पुकार सुन पड़ोस के रहने वाले मनीष धाकड़, देवेंद्र धाकड़, विकास धाकड़ उसके घर आए और बीच बचावा करवाया तब कहीं जाकर पवन धाकड़ और उसके सहयोगियों ने उसे छोड़ा और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।अस्पताल में मृत घोसित कर दी बुजुर्ग महिलारामकृष्ण धाकड़ ने हमले की सूचना तत्काल अपने सहयोगी सरपंच तोरन सिंह धाकड़ को दी तोरन सिंह धाकड़ के वाहन की मदद से वह अपनी मां को उपचार कराने बदरवास के स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा जहां उसकी मां को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।हमले और हत्या की शिकायत रामकृष्ण धाकड़ ने बदरवास थाने में पहुंचकर दर्ज कराई के बदरवास थाना पुलिस ने हत्या के मामले में 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए विवेचना शुरू कर दी है। एसडीओपी विजय यादव का कहना है कि विते रोज दो पक्षों में दोपहर के समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की निकासी को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद एक पक्ष ने रात्रि के समय घर मे घुसकर कर हमला बोल दिया। हमले में एक महिला की मौत हुई है। मामला दर्ज होने के उपरांत चार में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.