ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

 राजस्थान में एक और थानाप्रभारी पर लगा रेप का गंभीर आरोप

जालोर। राजस्थान के जालोर में एक और थानाप्रभारी पर रेप का गंभीर आरोप लगा है। यह मामला जालोर के सरवाना पुलिस थाने से जुड़ा है। यहां के एसएचओ पर एक विवाहिता ने रेप का आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में झुंझुनूं में जीरो पर एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता ने इस केस में थानाधिकारी के अलावा अपने ताऊ के लड़के पर भी रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसका चचेरा भाई अपने आप को एक मंत्री का आदमी बताकर बार-बार धमकाता है। मामले की जांच के लिए एफआईआर जालोर लायी जायेगी उसके बाद इस केस की जालोर पुलिस जांच शुरू करेगी।  पुलिस के अनुसार 19 वर्षीय विवाहिता ने रिपोर्ट दी है कि उसने 19 सितंबर 2022 को अपनी मर्जी से झुंझुनूं जिले के एक गांव निवासी युवक से शादी की थी। विवाह से पहले नाबालिग रहते हुए जालोर में उसके ताऊ का बेटा करीब 3 साल तक उसका देह शोषण करता रहा। उसने इस बारे में परिजनों को भी बताया,  लेकिन वे भी आरोपी का ही पक्ष लेते रहे।  पीड़िता का आरोप है कि इसकी शिकायत के लिए वह सरवाना थानाधिकारी किशनाराम से मिली। थानाधिकारी ने उसको शाम को आने के लिए कहा। वह शाम को पुलिस थाने गई। वहां वह आरोपी चचेरा भाई भी बैठा हुआ था जो उसका देहशोषण करता था। पीड़िता के मुताबिक थानाधिकारी और चचेरे भाई ने मिलकर उसके साथ गलत काम किया। आरोपी भाई ने उसे धमकी दी की वह मंत्री का आदमी है। पीड़िता का कहना है कि इसके बाद वह 1 सितंबर 2022 को घर से भाग गई और अपने दोस्त को फोन कर घटना की जानकारी दी। उसके बाद वह दोस्त के पास रहने लगी। बाद में 19 सितंबर को उसी दोस्त से शादी कर ली। इस बीच उसकी मां ने सरवाना थाने में उसके पति के पिता के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करवा दी। इस पर सरवाना पुलिस उसके ससुर को उठाकर ले गई और गिरफ्तार कर लिया।  पीड़ित महिला ने झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है। झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर पुलिस ने जीरो रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अनुसंधान के लिए सरवाना थाने को भेज दिया गया है। बहरहाल इस मामले को लेकर जालोर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.