ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चोरी की बना रहे थे योजना, पुलिस को मिली सफलता, दोनों पर कुल 22 मुकदमे दर्ज

संभल: संभल पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।संभल में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चोरी की योजना बना रहे दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।एसपी चक्रेश मिश्रा के निर्देशन में संभल पुलिस लगातार अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर उन्हें गिरफ्तार कर रही है। इसी के तहत थाना असमोली पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे तो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार जोरों से थाना पुलिस ने एक सब्बल, चाबियों का गुच्छा और दो चाकू बरामद किया है। दोनों चोर क्षेत्र में बड़ी चोरियों को अंजाम देते, इससे पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।आरोपियों के पास से पुलिस ने बरामद किया हथियार।प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल ने बताया कि मुंतज़िर पुत्र मोबीन निवासी गांव मंसूरपुर माफी और विक्की पुत्र शन्नू निवासी गांव हरथला थाना असमोली को पकड़ा गया है। मुंतज़िर पर 14 अपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं विक्की पर गैंगस्टर एक्ट सहित कुल 8 अपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ की गई। कोर्ट में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.